Top News
Next Story
Newszop

बहराइच हिंसा मामले के आरोपी सरफराज-ताबिल पुलिस ने को किया एनकाउंटर

Send Push

Jagruk Youth News, 17 october 2024 ,Bahraich ,  उत्तर प्रदेश के बहराइच में प्रतिमा विर्सजन के दौरान दो समुदाय लोग आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी सरफराज और फहीम का एनकाउंटर कर दिया। ये दोनों आरोपी नेपाल भागने के चक्कर में थे। बहराइच हिंसा के बाद से पुलिस लगातार इन आरोपियों की तलाश कर रही थी।

बताया जा रहा है कि बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्र की हत्या में सरफराज और फहीम का हाथ था। इन दोनों ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर रामगोपाल पर फायरिंग की थी। पुलिस लगातार दोनों आरोपियों की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। इस बीच पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया।

UP STF और पुलिस को जानकारी मिली थी कि रामगोपाल मिश्रा की हत्या करने के आरोपी नेपाल भागने के फिराक में हैं, पुलिस की टीम इस सूचना के बाद सक्रिय हो गई। आरोपियों की तलाश में पुलिस जैसे ही बहराइच जिले के भारत- नेपाल सीमा पर पहुंची, वहां हंडा बसेहरी नहर के पास आरोपियों ने पुलिस पर ही फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घटना का मुख्य आरोपी सरफराज उर्फ रिंकू मौके पर ही मारा गया, जबकी सरफराज के साथ मौजूद दूसरा आरोपी तालिब के पैेर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तालिब को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि सरफराज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

13 अक्टूबर को हुई थी रामगोपाल की हत्या

13 अक्टूबर की शाम जब मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था तभी अब्दुल हमीद के मकान के बाहर उकसाने वाले गाने बजाकर मूर्ति विसर्जन का आरोप लगाया गया और गाने को बंद करने को कहा गया था। चश्मदीदों के अनुसार थोड़ी देर बाद मूर्तियों पर अब्दुल हमीद के मकान से पथराव शुरू हो गया था। इस पर राम गोपाल मिश्रा अब्दुल हमीद के छत पर लगे हरे झंडे तो उतारने के लिए चढ़ गया। रामगोपाल मिश्रा ने जैसे ही हराझंडा उतार कर भगवा झंडा छत पर लहराया वैसे ही आरोपियों ने रामगोपाल को गोली मार दी थी। गोली लगने से रामगोपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से बहराइच दंगों की चपेट में आ गया और 2 दिनों तक हिंसा चली।

मुख्य आरोपी की बहन बोली हो सकता है एनकाउंटर

पुलिस घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच हिंसा के मुख्यआरोपी सरफराज की बहन रूखसार का बयान सामने कि उसके भाइयों को पुलिस मार सकती है। रामगोपाल मिश्रा पर गोली चलाने के आरोप में मकान मालिक अब्दुल हमीद की बेटी रुख़सार ने आरोप लगाया कि उनके पिता, दो भाई सरफ़राज़ और फ़हीम और एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ ने बुधवार शाम 4 बजे हिरासत में लिया है। रुख़सार ने यह भी बताया कि उनके पति और देवर को पहले ही उठाया जा चुका है, लेकिन परिवार को अब तक किसी थाने से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्हें आशंका है कि उनके परिजनों का एनकाउंटर कर हत्या की जा सकती है।

गोली लगने की वीडियो


एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा था। दरअसल,यह वही वीडियो है जिसमें झंडा उतारने वाले गोपाल मिश्रा को गोली मारी गई थी। गोली लगते ही रामगोपाल मिश्रा नीचे गिरा था और छत पर झंडा लगाने के दौरान राम गोपाल मिश्रा को गोली मारी गई। बहराइच हिंसा का यह वीडियो 13 अक्तूबर की शाम 5 बजे का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 

Loving Newspoint? Download the app now